ऑरेंज कैप से कितना दूर सूर्यकुमार यादव, 3 खिलाड़ी उनसे आगे; ट्रेंट बोल्ट की नजरें पर्पल कैप पर
IPL 2025 Orange Cap Purple Updated List- मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव की नजरें आज ऑरेंज कैप पर कब्जा माने पर होगी, हालांकि वह नंबर-1 पर बैठे साई सुदर्शन से 107 रन पीछे हैं।
IPL 2025 Orange Cap Purple Updated List- मुंबई इंडियंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स, IPL 2025 का 63वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। प्लेऑफ के आखिरी पायदान की दौड़ में अब यह दोनों टीमें ही बाकी है। ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। इस मैच में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की नजरें ना सिर्फ मुंबई इंडियंस को मैच जिताने पर होगी, बल्कि वह ऑरेंज कैप पर कब्जा भी जमाना चाहेंगे। हालांकि उसके लिए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलनी होगी। जी हां, गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने पिछले मैच में धुआंधार परफॉर्मेंस देकर इस रेस में काफी बढ़त हासिल कर ली है। आईए एक नजर ऑरेंज कैप की लिस्ट पर डाल लेते हैं-
IPL 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट-
सूर्यकुमार यादव के नाम IPL 2025 में 12 मैचों में 63.75 की उम्दा औसत के साथ 510 रन दर्ज है। वह ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल चौथे पायदान पर हैं। उनके आगे राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल व साई सुदर्शन हैं। साई सुदर्शन 617 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं उनके अलावा अभी तक इस सीजन 600 रन का आंकड़ा शुभमन गिल ने पार किया है। गिल के नाम 601 रन है। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 559 रनों के साथ सीजन का अंत किया।
सूर्यकुमार यादव को अगर आज ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाना है तो उन्हें शतकीय पारी जड़ कम से कम 108 रन बनाने होंगे।
IPL 2025 पर्पल कैप लिस्ट-
वहीं बात पर्पल कैप की करें तो, यहां भी मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की नजरें होंगी। बोल्ट का यह सीजन काफी शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक खेले 12 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं। वह नंबर-1 पर मौजूद गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा से 3 ही विकेट पीछे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के नाम 12 मैचों में 21 विकेट हैं। अगर आज बोल्ट को नंबर-1 बनना है तो विकेट का चौका लगाना होगा। बोल्ट और प्रसिद्ध के बीच नूर अहमद (21) और जोश हेजलवुड (18) हैं।