खाना खाने के पहले ये 3 काम जरूर करें, डाइजेशन के साथ हेल्थ भी रहेगी दुरुस्त 3 ayurvedic healthy habits should follow before eating meal for better digestion to healthier life, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ3 ayurvedic healthy habits should follow before eating meal for better digestion to healthier life

खाना खाने के पहले ये 3 काम जरूर करें, डाइजेशन के साथ हेल्थ भी रहेगी दुरुस्त

Ayurvedic healthy habits: खाया हुआ खाना आसानी से पचने के साथ ही न्यूट्रिशन भी दें और हेल्थ सही रहे, इसके लिए इन 3 आयुर्वेदिक हेल्दी हैबिट्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को फायदा होगा।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानFri, 18 April 2025 02:40 PM
share Share
Follow Us on
खाना खाने के पहले ये 3 काम जरूर करें, डाइजेशन के साथ हेल्थ भी रहेगी दुरुस्त

आयुर्वेद में खाना खाने के कुछ नियम बताए हैं। जिन्हें पुराने समय में जाने-अनजाने फॉलो किया जाता था। लेकिन धीरे-धीरे ये सारे नियम खत्म होते जा रहे हैं। नतीजा, ज्यादातर लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां खासतौर पर खराब डाइजेशन की प्रॉब्लम परेशान कर रही है। अगर आप डाइजेशन को इंप्रूव करने के साथ ही ओवरऑल हेल्थ को ठीक करना चाहते हैं तो आयुर्वेद में बताए गए इन 3 नियमों को खाने के पहले जरूर फॉलो करें। जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक होने में मदद मिलती है और हेल्दी रहा जा सकता है।

खाने के पहले जरूर फॉलो करें ये 3 नियम

खाने से पहले हाथ-पैर धोना

साइंटिफिकली देखा जाए तो खाने के पहले हाथ धोने से बैक्टीरिया और जर्म्स दूर होते हैं। वहीं आयुर्वेद में हाथ और पैर धोने से केवल बैक्टीरिया ही दूर नहीं होते बल्कि हाथ-पैर की अग्नि भी शांत होती है। जिससे शरीर की वो गर्मी यानी अग्नि शिफ्ट होकर पेट में पहुंच जाती है और डाइजेशन को आसान बनाती है।

खाते वक्त पैर क्रॉस करके बैठना

पुराने समय खान के लिए लोग जमीन पर मैट बिछाकर पैर क्रॉस करके बैठते थे। ये रिचुअल्स पूरी तरह से आयुर्वेद से जुड़ा हुआ है। ऐसा करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन पेट की तरफ होता है। यानी डाइजेस्टिव सिस्टम की तरफ और डाइजेशन तेजी से होता है।

खाने के पहले प्रार्थना करना

खाने के पहले भगवान को याद करने की सलाह दी जाती है। जिससे इंसान भोजन के प्रति ग्रैटीट्यूट शो कर सके। हिंदू धर्म में अन्न को देवता माना गया है। प्रार्थना करने से मन से निगेटिव एनर्जी को दूर कर पॉजिटिव वाइब्रेशन पाने में मदद मिलती है। जिससे डाइजेशन भी आसान हो जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।