पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वर्ग में फाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उन्होंने खेल से रिटायरमेंट लेने के बाद राजनीतिक पारी शुरू की और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा।
पार्टी में बड़े फेरबदल के संकेत देने के बाद अब कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा से इसकी शुरुआत कर दी है। पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैप्टन अजय यादव को ओबीसी राष्ट्रीय प्रभारी के पद से हटा दिया है।
गुरमीत राम रहीम बलात्कार और हत्या मामलों में सजा काट रहा है। इससे पहले भी हरियाणा सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। हर महत्वपूर्ण चुनावों से पहले उसकी रिहाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
हरियाणा के नूंह से अलवर नौगांव बॉर्डर तक नेशनल हाईवे-248ए के 47 किलोमीटर लंबे हिस्से को चार लेन बनाने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 400 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। सरकार ने मेवातियों की ईद की खुशी को चार गुना बढ़ा दिया है।
हरियाणा के नूंह के बिछौर थाना इलाके में सोमवार को ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों ओर के 10 लोग घायल घायल बताए जा रहे हैं।
पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार से समन्वय के लिए पंचकूला में पार्टी का मुख्यालय होना सही रहेगा। यह बदलाव 6 अप्रैल से लागू होगा क्योंकि इसी दिन भाजपा का स्थापना दिवस है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा, ‘हम पार्टी का स्थापना दिवस नए कार्यालय पर मनाएंगे, जो पंचकूला में होगा।’
हरियाणा में एक महिला ने बीच सड़क पर हरियाणवी गाने पर जमकर ठुमके लगाए। वीडियो वायरल हुआ तो सामने आया कि यह महिला पुलिस कांस्टेबल की पत्नी थी, जिसके कारण ट्रैफिक जाम हुआ। कांस्टेबल सस्पेंड किया गया है।
हरियाणा के रोहतक में एक शख्स ने पत्नी से अवैध संबंध रखने वाले योगा टीचर को जिंदा जमीन में गाड़ दिया। क्राइम के तीन महीने बाद इसका खुलासा हुआ है। पता लगा है कि किराएदार आरोपी की सास के घर किराए पर रहता था।
ईडी ने आवासीय टाउनशिप परियोजनाओं में एक कंपनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत सोनीपत में एक मॉल में स्थित 5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की दुकानें कुर्क की हैं।
हरियाणा में सैनी सरकार ने ईद की छुट्टी की घोषणा को रद्द कर दिया है। इसे लेकर सदन में सवाल उठा। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मुसलमानों का एक ही तो त्योहार है, जो देश भर में मनाया जाता है।