लगातार 8 साल तक यूपी की बागडोर संभालने वाले पहले CM भी बने योगी, सभी मुख्यमंत्रियों को बहुत पीछे छोड़ा
यूपी में योगी ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। वह लगातार आठ साल तक यूपी की बागडोर संभालने वाले पहले सीएम बन गए हैं। इस तरह उन्होंने अपने सारे पूर्ववर्तियों को पीछे छोड़ दिया। अब तक हुए 21 मुख्यमंत्रियों में केवल तीन ही लगातार अपने पद पर रहते हुए कार्यकाल पूरा कर सके हैं।

उत्तर प्रदेश में गुजरे आठ साल राजनीतिक स्थिरता के नाम भी रहे। यह कम बड़ी बात नहीं है कि अब तक हुए 21 मुख्यमंत्रियों में केवल तीन ही लगातार अपने पद पर रहते हुए कार्यकाल पूरा कर सके। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई मायनों में अब तक के सारे मुख्यमंत्रियों से अलग साबित हुए हैं। उन्होंने सर्वाधिक लंबे समय आठ साल तक लगातार मुख्यमंत्री बने रहने का रिकार्ड बनाया है। इस तरह उन्होंने अपने सारे पूर्ववर्तियों को पीछे छोड़ दिया। यही नहीं भाजपा के मुख्यमंत्रियों में उन्हें ही सबसे ज्यादा समय तक राज्य की बागडोर संभालने का मौका मिला है।
योगी आदित्यनाथ ने लगातार आठ साल तक मुख्यमंत्री पद पर रह कर अपने सारे पूर्ववर्तियों को पीछे छोड़ दिया है। योगी ने अपने दो कार्यकाल (अभी लगभग दो साल बाकी) के जरिए आठ साल लगातार मुख्यमंत्री बनने की नई मिसाल कायम की, जबकि उनके पूर्ववर्ती एनडी तिवारी, चंद्र भानु गुप्त को चार -चार बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला लेकिन वह एक बार भी अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा न कर सके। इसकी वजह सियासी उठपटक थी। केवल मायावती व अखिलेश यादव को पांच साल लगातार मुख्यमंत्री रहने का मौका मिला। अब राजनीतिक व प्रशासनिक स्थिरता का यह दौर सुकून देने वाला है। लगातार एक मुख्यमंत्री के रहने नीतियों व उसके क्रियान्वयन प्रक्रिया में निरंतरता बनी हुई है और राज्य के बारे में परस्पेशन बदलने की एक वजह यह भी है। शख्सियत के तौर पर योगी आदित्यनाथ की अलग पहचान है। वह लोकप्रियता में काफी आगे हैं और देश के बाहर भी चर्चित हैं।
गोविंद वल्लभ पंत दो बार रहे सीएम, दो बार प्रीमियर
अगर एक नजर यूपी के इतिहास पर रखें तो पंडित गोविंद वल्लभ पंत का नाम सबसे पहले आता है। संविधान लागू होने से पहले वह दो बार इस राज्य के प्रीमियर रहे। उस वक्त मुख्यमंत्री को प्रीमियर कहा जाता था। और राज्य के पहले प्रीमियर सर नवाब मुहम्मद अहमद सईद खाँ (नवाब छतारी) रहे। गोविंद वल्लभ पंत 26 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। यह सिलसिला 27 दिसंबर 1954 तक चला। प्रीमियर के तौर पर उन्होंने 17 जुलाई 1937 से 2 नवंबर 1939 तक राज्य का कार्यभार संभाला। इसके बाद वह इस भूमिका में एक अप्रैल 1946 से 25 जनवरी 1950 तक रहे।
भाजपा सरकार (चार)
योगी आदित्यनाथ 25-मार्च-2022 अभी तक
योगी आदित्यनाथ 19-मार्च-2017 25-मार्च-2022
राजनाथ सिंह 28-अक्तूबर-2000 08-मार्च-2002
राम प्रकाश 12-नवंबर -1999 28-अक्तूबर-2000
कल्याण सिंह 21-सितंबर-1997 12-नवंबर-1999
कल्याण सिंह 24-जून-1991 06-दिसंबर-1992
सपा सरकार (दो)
अखिलेश यादव 15-03-2012 19-03-2017
मुलायम सिंह यादव 29-08-2003 13-05-2007
मुलायम सिंह यादव 04-12-1993 03-06-1995
बसपा सरकार (एक)
मायावती 13-05-2007 15-03-2012
मायावती 03-05-2002 29-08-2003
मायावती 21-03-1997 20-09-1997
मायावती 03-06-1995 18-10-1995
जनता दल (एक)
मुलायम सिंह यादव 05-12-1989 24-06-1991
जनता पार्टी (एक)
राम नरेश यादव
कांग्रेस सरकार (12)
नारायण दत्त तिवारी 25-जून-1988 05-दिसंबर-1989
नारायण दत्त तिवारी 11-मार्च-1985 24-सितंबर-1985
नारायण दत्त तिवारी 03-अगस्त-1984 10-मार्च-1985
नारायण दत्त तिवारी 21-जनवरी-1976 30-अप्रैल-1977
श्रीपति मिश्र 19-जुलाई-198 02-अगस्त-1984
विश्वनाथ प्रताप सिंह 09-जून-1980 18-जुलाई-1982
बनारसी दास 28-फरवरी-1979 17-फरवरी-1980
वीर बहादुर सिंह 24-सितंबर-1985 24-जून-1988
हेमवती नन्दन बहुगुणा 05-मार्च-1974 29-नवंबर-1975
हेमवती नन्दन बहुगुणा 08-नवंबर-1973 04-मार्च -1974
कमलापति त्रिपाठी 04-अप्रैल-1971 12-जून-1973
त्रिभुवन नारायण सिंह 18-10-1970 03-04-1971
चौधरी चरण सिंह 18-फरवरी-197 01-अक्तूबर-1970
चरण सिंह 03-अप्रैल-1967 25- फरवरी-1968
सुचेता कृपलानी 02-अक्तूबर-1963 13-मार्च-1967
चंद्रभानु गुप्त 26-फरवरी-1969 17-फरवरी-1970
चंद्रभानु गुप्त 14-मार्च-1967 02-अप्रैल-1967
चंद्रभानु गुप्त 14-मार्च-1962 01-अक्तूबर-1963
चंद्रभानु गुप्त 07-दिसंबर-1960 14-मार्च-1962
सम्पूर्णानंद 10-अप्रैल-1957 06-दिसंबर-1960
सम्पूर्णानंद 28-दिसंबर-1954 09-अप्रैल-1957गोविंद बल्लभ पंत 20-मई-1952 27-दिसंबर-1954
गोविंद बल्लभ पंत 26-जनवरी-1950 20-मई-1952