Why did Baba Bageshwar come from Hindu nation to Hindu village, Swami Avimukteshwaranand हाथी बनाने चले थे, अब चूहा बनाने लगे; हिंदू राष्ट्र से हिंदू गांव पर क्यों आए बाबा बागेश्वर? अविमुक्तेश्वरानंद, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Why did Baba Bageshwar come from Hindu nation to Hindu village, Swami Avimukteshwaranand

हाथी बनाने चले थे, अब चूहा बनाने लगे; हिंदू राष्ट्र से हिंदू गांव पर क्यों आए बाबा बागेश्वर? अविमुक्तेश्वरानंद

  • धीरेंद्र शास्त्री के हिन्दू गांव बनाने वाले अभियान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि हाथी बनाने चले थे, अब चूहा बनाने लगे हैं। स्वामी ने कहा कि ऐसा क्या हो गया है कि अब ये हिन्दू राष्ट्र बनाने की जगह हिन्दू गांव बनाने में लग गए हैं।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुरTue, 22 April 2025 08:20 PM
share Share
Follow Us on
हाथी बनाने चले थे, अब चूहा बनाने लगे; हिंदू राष्ट्र से हिंदू गांव पर क्यों आए बाबा बागेश्वर? अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के हिन्दू गांव बनाने वाले अभियान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि हाथी बनाने चले थे, अब चूहा बनाने लगे हैं। स्वामी ने कहा कि ऐसा क्या हो गया है कि अब ये हिन्दू राष्ट्र बनाने की जगह हिन्दू गांव बनाने में लग गए हैं।

अविमुक्तेश्वरानंद ने इस मामले के तार धीरेंद्र शास्त्री की प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात से भी जोड़े। उन्होंने कहा कि हमारे मन में तो अभी यही जिज्ञासा है कि जो व्यक्ति हिन्दू राष्ट्र बनाने चला था, क्या ऐसा हो गया इतने बीच में कि अब वो हिन्दू राष्ट्र की जगह हिन्दू गांव बनाने लग गए। शंकराचार्य ने कहा कि विशेषकर प्रधानमंत्री जी से मिलने के बाद ऐसा क्या हो गया है कि अब ये हिन्दू गांव बनाने में लग गए हैं। माने हाथी बनाने चले थे, अब हिन्दू गांव बनाने लगे हैं।

ये भी पढ़ें:नस्लवादी विवाद पर एल्विश को फटकार; NCW दफ्तर पहुंच मांगी माफी; क्या है मामला?
ये भी पढ़ें:जमकर बरसे लाठी-डंडे और लात-घूंसे; ग्रेटर नोएडा की ये सोसाइटी क्यों बन गई अखाड़ा?

बीच में प्रधानमंत्री जी मिले हैं, उसी के बाद ये पलटा आया है कि हिन्दू राष्ट्र नहीं, हिन्दू गांव बना लो। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या ये परिवर्तन इसी कारण से आया है, जैसा हम लोग अनुमान लगा पा रहे हैं या फिर कोई और कारण है। ये बात तो पूछी जानी चाहिए। इसके बाद उन्होंने पूछा कि जिस गांव में आपके बाबा बागेश्वर हैं, क्या वो हिन्दू गांव नहीं है। अगर हिन्दू गांव नहीं है। इसीलिए तो आपको अलग से हिन्दू गांव बनाने की जरूरत पड़ रही है।

आपको बताते चलें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम के पास ही हिन्दू गांव की नीव रख दी है। हिन्दू गांव बनाने की बात करते हुए शास्त्री ने कहा था कि पहले हिन्दू ग्राम बनाना होगा, उसके बाद जिला फिर राज्य और उसके बाद राष्ट्र। धीरेंद्र शास्त्री द्वारा कई बार हिन्दू राष्ट्र बनाए जाने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें:MP: 3 बच्चों की मां भतीजे संग फरार; नकदी और जेवरात भी ले उड़ी- पति पहुंचा थाने
ये भी पढ़ें:नोएडा में गरजा बुलडोजर, खाली कराई गई 110 बीघा जमीन; कीमत 115 करोड़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।